अवैध एक  एक नाली भरूआट बन्दूक बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

---Advertisement---

 रामपुर बरकोनिया/सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध एक  एक नाली भरूआट बन्दूक बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र/ विस्फोटक पदार्थ व मादक पदार्थों की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.06.2024 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनों चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति अवैध बन्दूक से जंगली जानवर (सुअर, खरगोश आदि) का शिकार करने के जंगल की तरफ जा रहा है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रामपुर से सोमा मार्ग पर नौवा छलका के पास से अभियुक्त गोविन्द गोड़ पुत्र भगवान दास गोड़ निवासी रामपुर थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष को एक अदद एक नाली भरूआट बन्दूक के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 37/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
1.प्र0नि0 मनोज कुमार थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
2.हे0का0 विजय बहादुर यादव थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
3.हे0का0 विक्रम प्रताप सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
5.का0 बब्बल यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
6.का0 सबरजीत यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
7.म0का0 सोनम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment