शासन के निर्देशानुसार निजी वाहनों पर हूटर/सायरन/लाल नीली बत्ती/पद सूचक/ब्लैक फिल्म के विरुद्ध चलाया जा रहा चेकिंग अभियान*

---Advertisement---

 

सोनभद्र पुलिस द्वारा,निजी वाहनों पर हूटर/सायरन/लाल नीली बत्ती/पद सूचक/ब्लैक फिल्म पाये जाने पर उनके विरुद्ध की जा रही विधिक कार्यवाही*
अवगत कराना है कि शासन के निर्देशानुसार निजी वाहनों पर हूटर/सायरन/लाल नीली बत्ती/पद सूचक/ब्लैक फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाया गया है । इसी क्रम में जनपदी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर हेलमेंट, सीटबेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर/हुटर सायरन/लाल नीली बत्ती/ प्रेशर हॉर्न/ पद सूचक (जैसे- पुलिस, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार आदि) एवं शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करनें वालों के विरुद्ध चेकिंग कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा यातायात नियमों के बारे में जागरुक करते हुए नियमों का पालन करने हेतु अपील की जा रही है । जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न वाहनों से 10 हूटर निकलवाये गये व 15 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गयी तथा सभी का सम्बन्धित धाराओं में चालान किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment