दुद्धी मे ईद-उल-अज़हा का पर्व अकी़दत के साथ मनाया गया, नमाज़ियों ने अमन चैन की माँगी दुआ ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र| स्थानीय कस्बा दुद्धी सहित आस पास के गाँव मे ईद- उल- अज़हा का पर्व बड़े ही अकीदत व ऐहतराम से मनाया गया | अकीदतमंदों ने सुबह मे नए- नए पोशाक धारण कर ईदगाह पहुँचे जहां 7:30 बजे ईद उल अज़हा का नमाज़ हजरत नसीरे मिल्लत ने अदा कराया, नमाज़ के बाद लोगों ने विश्व मे अमन चैन की दुआ की और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया | इसके बाद 8:00 बजे जामा मस्जिद दुद्धी मे मौलाना नज़ीरुल क़ादरी ने नमाज अदा कराई | इससे पूर्व कारी उस्मान ने मुस्लिम बंधुओं को नमाज के पढ़ने का तौर तरीकों को बताया वहीं अल्लाह के द्वारा बताए गए नेक मार्गों पर चलने का उपदेश दिया|
नमाज उपरान्त मुस्लिम बंधुओ ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद- उल- अज़हा की बधाइयां दी, इसके बाद अपने अपने घर पहुँच कर विभिन्न प्रकार के पकवानों का लुफ्त उठाया|
दुद्धी में त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दुद्धी थाना क्षेत्र मे पुलिस लगातार भ्रमणशील रही| पुलिस द्वारा इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी | इस मौके पर जामा मस्जिद सदर कल्लन खाँ, अयूब ख़ाँ ,राफे ख़ाँ ,फतेह मोहम्मद खाँ ,सैयद फैजुल्लाह ,आदिल ख़ाँ ,अच्छन खाँ ,तालिब शाह ,कलीमुल्लाह खाँ ,हाजी निजामुद्दीन , मैनुद्दीन , जहांगीर अहमद ,कुतुब खाँ के साथ काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहें|
वहीं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने में सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी. उप जिलाधिकारी सुरेश राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ,प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह. कस्बा प्रभारी रामअवध यादव सहित काफी संख्या मे पुलिस व पीएससी के जवान मौजूद थे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment