.मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर महिला मोर्चा ने बाटी मिठाई जताया हर्ष

---Advertisement---

 

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के खुशी में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया एक दूसरे को दी बधाई।

वही जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि देश के विकास व प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री पीएम मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ता व एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जगह-जगह जिले के विभिन्न बूथों सेक्टरों में कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को दी बधाई महिला मोर्चा ने महिलाओं को मिठाई खिलाकर उनकी सुरक्षा व उनके विकास का दिलाया भरोसा। वही मीनू चौबे ने मौजूद सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जिले के व प्रदेश देश के जनता व बधाई देते हुए संगठन के पदाधिकारी का भी आभार व्यक्त किया इस मौके पर
मीनू चौबे ,रितु अग्रहरि, आशा विश्वकर्मा, कविता यादव, ज्योति सिंह ,तारा देवी, आरती चौबे, प्रीति वर्मा ,श्रेया पांडेय, तारा देवी आदि मौजूद थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment