सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय पुलिस चौकी परिसर मे आज शाम को प्रभारी निरीक्षक दुद्धी कुमुद शेखर सिंह को पुलिसकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी | इससे पूर्व सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल मालाओ से लाद दिया और स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की | बिदाई समारोह के दौरान प्रभारी निरीक्षक दुद्धी कुमुद शेखर सिंह ने कहा कि अल्प समय मे यह कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा | यहां के लोग बहुत ही सहयोगी व सज्जन रहे है किसी भी कार्य मे पुलिस को भरपूर सहयोग मिलता रहा है |चाहे वो धार्मिक आयोजन हो या लोक सभा चुनाव सभी मे संभ्रात लोगों ने पुलिस को पुरा सहयोग किया जो सदा यादगार रहेगा| इस मौके पर काशी सिंह कुशवाहा , क़स्बा चौकी इंचार्ज रामअवध यादव , एसआई तेज बहादुर राय ,एसआई मनोज सिंह , एसआई संजीव राय ,एसआई वंशनरायन राय आरक्षी आशीष सिंह , ओमप्रकाश यादव ,उमेश यादव ,सर्वेश यादव,चालक अमरनाथ यादव ,विजय प्रकाश मौजूद रहें |
बता दें कि पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने दुद्धी कोतवाल कुमुद शेखर सिंह का तबादला शक्तिनगर कर दिया है आज के बाद ये शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक के पदभार ग्रहण करेंगे| वहीं मॉनिटरिंग सेल प्रभारी मनोज कुमार सिंह को दुद्धी का नया कोतवाल नियुक्त किया है |

