सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज बुधवार 29 मई को स्थानीय कस्बा दुद्धी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन होने जा रहा है। इसकी सूचना समाजवादी पार्टी के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने दिया | उन्होंने ने बताया कि आज बुधवार 29 मई को प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आगमन सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से होगा। आगे बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान पर पुर्व राज्य मंत्री व दुद्धी विधानसभा 403 उपचुनाव के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ और समाजवादी पार्टी के लोकसभा 80 के प्रत्याशी छोटेलाल खरवार के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या मे आज सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों को सुने।

