अनपरा/सोनभद्र ,अनपरा बाजार में हुवे चोरी के सामान बरामद कर कट्टा के साथ अभियुक्त को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार।आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23/24.5.2024 की रात्रि काशी मोड़ तिराहा के पास स्थित डीके इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से दुकान की छत काटकर मोबाइल फोन, लैपटॉप, एयरफोन, मोबाइल चार्ज आदि सामानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना अनपरा में मु0अ0सं0 111/2024 धारा 380 IPC का अभियोग वादी मुकदमा श्री दिनेश कुमार द्वारा पंजीकृत कराया गया था जिसमें घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी गए सामानों की बरामद की हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त शशिकांत गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र रोहित लाल गुप्ता निवासी HSCL कालोनी अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को आज मुखबिर की सूचना पर HSCL कालोनी मोड मेन रोड डिबुलगंज से समय 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शशिकान्त गुप्ता उर्फ दीपू उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा घटना में चोरी किया गया 28 अदद मोबाइल फोन, एक लैपटॉप एचपी कंपनी का, मोबाइल चार्जर, इयरफोन आदि बरामद किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 112/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग थाना अनपरा में पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
नाम, पता अभियुक्त-
1- शशिशंकर गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र रोहित लाल गुप्ता निवासी HSCL कालोनी अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
बरामदगी का विवरण-1-01 अदद लैपटाप HP कम्पनी 2-09 अदद मोवाईल ITEL कम्पनी 3-06 अदद ЛО मोवाइल 4- 02 अदद मोवाइल SAMSUNG 5-01 अदद KARBONN मोवाइल 6-03 अदद NOKIA 7-05 अदद मोवाइल SNEXIAN 8-01 अदद मोवाईल HEEMAX 9-01 अदद मोवाईल IKALL 10-02 अदद नेक ईयर फोन (U&I व MI) कम्पनी 11-02 अदद मोवाइल चार्जर 12 – 3 अदद मोवाइल रिपेयर वाला जिसमें (02 VIVO व 01 MI) तथा 01
अदद तमंचा 315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 111/2024 धारा 380,457,411 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2- मु0अ0सं0 112/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1 30नि0 संजय कुमार सिंह
2 हे0का0 श्रवण प्रजापति

