सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 27 मई को दुद्धी मे होने जा रहा है | जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी मे जुट गए हैं | इस आशय की जानकारी लोकसभा मीडिया सहसंयोजक जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी के द्वारा दिया गया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुद्धी विधानसभा 403 उपचुनाव के प्रत्याशी श्रवण सिंह गोड़ व लोकसभा संसदीय क्षेत्र 80 के एनडीए प्रत्याशी श्रीमती रिंकी कोल के समर्थन मे एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे | ज्ञात रहे कि लोकतंत्र के पर्व का आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है जिसके पूर्व भाजपा व एनडीए समर्थित प्रत्याशी के संयुक्त समर्थन मे 27 मई को दुद्धी मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना सुनिश्चित होते ही भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए सहित अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता तपती दुपहरी मे कर्यक्रम को सफल बनाने मे जुट गये हैं |
एक तरफ दुद्धी विधानसभा 403 उपचुनाव के विधायक प्रत्याशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक के रूप मे घर बार छोड़़ कर 20 वर्षों का कठिन त्याग के साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा उतर प्रदेश वन्य जीव बोर्ड के सदस्य एवं अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य के रूप मे सेवा कर चुके श्रवण सिंह गौड़ इस चुनाव मे रात दिन एक करके ऐतिहासिक 18 से 20 घंटे का चुनावी जनसंपर्क अभियान गांव – गांव मे चौपाल लगाकर महीनों से चला रहें है l वहीं एनडीए घटक अपना दल एस प्रत्याशी श्रीमती रिंकी कोल सांसद पद हेतु राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर तूफानी दौरा कर रही हैं l दुद्धी मे कार्यकर्ता से लेकर शासन प्रशासन के लोग मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हाई अलर्ट पर हैं l आपको बता दें कि पुर्व मे भी विधानसभा दुद्धी के भाजपा प्रत्याशी को चुनावी जनसभा मे मुख्यमंत्री के आगमन का लाभ मिल चुका है l भाजपा सरकार द्वारा जनहित मे किये जा रहे कार्यों को कार्यकर्ता गांव – गांव जाकर लोगों को बताने का कार्य कर रहे हैं जिसमें , किसान सम्मान निधि , प्रधानमंत्री निःशुल्क अन्न योजना , उज्जवला गैस , प्रधानमंत्री शहरी आवास , इज्जत घर शौचालय सहित ग्रामीण अंचल मे बनने जा रहे 3 करोड़ आवास आदि का बखान किया जा रहा है l
27 मई को दुद्धी मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, May 24, 2024 11:26 AM
---Advertisement---

