*एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चिल्का झील में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान*

---Advertisement---

शक्तिनगर/सनभद्र,

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनांक-16 मई से 31 मई 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर में स्थित चिल्का झील में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्री राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शक्तिनगर चिल्का झील में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया गया।
इस अवसर पर श्री राजीव अकोटकर ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए एवं सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए एवं सभी पौधारोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा करें। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा भविष्य में भी स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के स्वच्छता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे।
इस अवसर पर श्री एल के बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा (वनिता समाज), श्री अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन), श्री जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (एडीएम), श्री सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष-मानव संसाधन, श्री हीरा लाल, ग्राम प्रधान चिल्काडांड, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिका गण एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं, अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं, पत्रकार बंधु, जन सेवा समिति समूह शक्तिनगर के सभी सदस्य एवं संविदा कर्मी, बच्चे आदि उपस्थित रहें

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment