,2 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

राबर्ट्सगंज/सनभद्र  ,2 अन्तर्राज्यीय/अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय के निकट पर्वेक्षण व निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक 21.05.2024 को चेकिंग के दौरान तेन्दु पुल से कम्हारडीह मार्ग पर पुलिया के पास से एक अदद पीकप वाहन से 09 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर मौके से 02 नफर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों 1. बलवन्त यादव पुत्र लालता यादव नि0झरिया थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 20 वर्ष, 2. प्रमोद यादव पुत्र सोमारू यादव नि0 होरिला थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी को सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 376/24 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण निम्नवत् है-

*पूछताछ का विवरण –* गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग गांजा व गो तस्करी का धन्धा करते है , बिहार से जब खाली कोरांव प्रयागराज जाते है तब वाहन मे गांजा लेकर जाते है जिसे बेचकर रास्ते का खाना खर्चा तथा वाहन के तेल पानी का काम चल जाता है तथा प्रयागराज से वापस लौटते समय वाहन मे गोवंशीय पशु लादकर ले जाते है जिनको बिहार की मण्डी बेच देते है जिससे काफी आर्थिक लाभ हो जाता है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण-*
1. बलवन्त यादव पुत्र लालता यादव नि0झरिया थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 20 वर्ष।
2. प्रमोद यादव पुत्र सोमारू यादव नि0 होरिला थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र लगभग 24 वर्ष ।

*वाछिंत अभियुक्त का विवरण-*
1. रमाकान्त यादव पुत्र रामकवल यादव नि0 झरिया थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार ।

*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद पीकप वाहन से 09 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रा0गंज सोनभद्र ।
2. हे0का0 अनीश कुमार यादव चौकी हिन्दुआरी थाना रा0गंज सोनभद्र ।
3. हे0का0 संदीप कुमार यादव चौकी हिन्दुआरी थाना रा0गंज सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment