सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर पुलिस प्रेक्षक आरबी दहले ने शुक्रवार की दोपहर स्थानीय क़स्बा स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और मतदान के दिन विशेष सुरक्षा के बावत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए |
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय दुद्धी प्रथम व पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय पर बने बूथों का बारी – बारी से निरीक्षण किया और बूथों पर चल रहे तैयारियों का जायजा लिया|इसके बाद वे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए| इस दौरान सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल , प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ,क़स्बा इंचार्ज रामअवध यादव मौजूद रहें | बता दे कि उक्त बूथों पर क़स्बे के मतदाता 1 जून को मतदान करेंगे |इसलिए मतदान तिथि से पहले पोलिंग बूथों को पूरी तरह से दुरूस्त कर दिया जाए | ताकि मतदाता को किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत न होने पाये |

