संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोरी का शव रेलवे ट्रेक पर मिलने से इलाके मे मचा हड़कंप ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। आज वृहस्पतिवार को सुबह विंढ़मगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत ड्योढ़ी मे रेलवे ट्रैक पर एक 16 वर्षीय किशोरी की शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार शहनाज अख्तर पुत्री सोहराब खान उम्र करीब 16 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत ड्योढ़ी का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। मृतका शहनाज अख्तर के पिता सोहराब खान ने बताया कि बुधवार को हमारे घर कुछ मेहमान आए हुए थे जिसकी खातिरदारी मे हम लगे हुए थे और जब मेहमानों के साथ-साथ हमारा पूरा परिवार खाना खाने के पश्चात सोने के तैयारी मे थे की इतने मे घर वालों ने बताया कि शहनाज घर मे कहीं भी नही दिख रही है, कहीं गई है क्या। इसके बाद रात्रि के करीब 10:00 बजे हम पूरे परिवार आस पास के क्षेत्र मे खोजबिन किये मगर लड़़की नही मिली पूरी रात बीतने पर आज सुबह ग्रामीणों ने मेरी पुत्री की रेल से कटकर मौत होने की सूचना दी । जानकारी उपरांत हम पूरे परिवार के साथ भाग कर घटना स्थल पहुंचे जहां रेलवे ट्रेक पर मेरी पुत्री रेल से कटकर मृत अवस्था मे पड़ी थी। इस घटना की सूचना विन्ढमगंज थाना को दिया गया । घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने मौका जांच कर शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत परीक्षण हेतु सीएचसी दुद्धी भेज कर अग्रिम कार्रवाई मे लग गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके मे हड़कंप मच गया है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment