स्टेट हाइवे वनवे मार्ग शुरु होने के कुछ ही समय में हुआ छतिग्रस्त, अनहोनी होने की बड़ी आशंका

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। थाना अंतर्गत डाला सीमा में वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग वैष्णो मंदिर के समीप रेलवे ओवरब्रिज 9 माह तेरह दिन के बाद चालू होने से दक्षिणाचंल की लाइफ लाईन कहे जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते बग्घानाला पुलिया को जनहित को देखते हुए मंगलवार को सायं 5 बजे पुल को श्रमिकों द्वारा पूजा करके आम जनता के लिए खोल तो दिया गया । परन्तु पुल चालू होने के उपरांत निरिक्षण करने वाले जिम्मेदार गायब हो गए।
वहीं उत्तर प्रदेश हाइवे वाराणसी/शक्तिनगर मार्ग से आये दिन लगभग 9 हजार से ज्यादा गाड़ियों का आवागमन जोता है। जिसमे छतिषगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड को जाने वाली गाड़िया की आवागमन होता हैं जो चालू होने के दिनों के उपरांत ही छतीग्रस्त हो गया वहीं उक्त सड़क के खराब होने की शिकायत कई बार किया गया परन्तु जनहित ही की चिंता जिला प्रशासन को नही। जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। बनने के लगभग 25 दिन में ही सड़क टूट कर समाप्त हो गयी थी। जिसको शिकायतों के बाद गुडवक्ता पूर्ण बनाने के जगह मरम्मत कर छोड़ दिया गया। जो वर्तमान में खतरे को दावत दे रहा है। 3 अप्रैल को पुनः ब्रिज बनने के बाद मार्ग चालू हुआ जो लगभग 45 दिन के अंदर दुबारा छतिग्रस्त हो गया।
वैसे भी सड़क के वनवे होने की वजह से खतरा बढ़ हुआ है। माँ वैष्णो देवी मंदिर पर श्रद्धालुवों की तादात हमेशा दर्शन के लिए लगा रहता है। जिसका निदान ना तो जिम्मेदार ACP टोल को है। न जिला प्रशासन को। जबकि पिछले समय मे 2 दर्जन से ज्यादा हदशा स्टेट हाइवे पर वैष्णो मंदिर के पास हो चुके है। स्थानीयों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है कि जल्द इसे अच्छी तरह से पूर्ण कराया जाय जिससे जन हानि न होने पाय।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment