अपूर्ण निर्मित नाली को लेकर नगर वासियों ने किया प्रदर्शन।

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला सोनभद्र। नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर 9 में छोटे लाल मोदनवाल के घर से भोला यादव के घर तक पक्की नाली व सीसी रोड निर्माण कार्य अपूर्ण निर्मित नाली छोड़ने के कारण रहवासियों समेत राहगीरों को आवागमन में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा जिसको लेकर नगर वासियों ने विरोध किया मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर 9 में डूडा प्राधिकरण के स्वीकृति से सीसी रोड व पक्की नाली का निर्माण लगभग चार से पांच महीने पूर्व में दी गई थी जिसके उपरांत ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से मानक के बिपरित कार्य करवाते हुए रोड़ मैप व स्थाई मकानों के पानी की निकासी को ध्यान में ना रखते हुए सड़क से नाली को कहीं दो फीट कहीं एक फिट सड़क लेबल से ऊंचा कर नाली का निर्माण घटिया सामग्री का प्रयोग करते हुए करवा दिया गया । वहीं दूसरी तरफ सीसी रोड़ में गठ्ठा खोदकर अर्धनिर्मित छोड़ दिया गया जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया था। लेकिन महिनों बीत जाने के वावजूद भी अर्धनिर्मित सड़क का कार्य वैसे के वैसे है वहीं स्थानीय लोगों के विरोध करने के वावजूद भी निमार्ण कार्यकर्ता अपनी मनमानी कर रहे हैं जहां कार्य को देखने डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी ना ही आते है ना जेई आते हैं । वहीं जहां मौसम ने करवट ली और हल्का सा वारिस हुआ की अर्धनिर्मित सड़क किचड़ में तब्दील हो जाता है जिससे की आवागमन करने वाले नगरवासी समेत स्थानीय लोग को काफी परेशानियों का सामना करने में विवश हैं जिसका सुनने वाला कोई नहीं है वहीं कार्य को पूर्ण करने के बजाय कोरम पूरा किया जा रहा है अब बात करें तो इस समस्या को लेकर नगर अध्यक्षा ने ज्ञापन के माध्यम से एडीएम व परियोजना अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है लेकिन सड़क की स्थिति वैसी ही बना हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment