सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी तहसील परिसर मे आज सभी पत्रकारों ने एक साथ मौजूद होकर एक दिन पुर्व जौनपुर के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की अज्ञात बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 5 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार दुद्धी अमित कुमार को सौंपा | आपको बता दें कि एक दिन पुर्व सोमवार को पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव अपनी बुलेट मोटर साइकिल से बाजार जा रहे थे तभी घात लगाए बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर उनकी हत्या दी और मौके वारदात से फरार हो गए |इसी घटना को लेकर दुद्धी, महुली एवं विंढमगंज के सभी पत्रकारों ने एक साथ दुद्धी तहसील परिसर मे इकट्ठा होकर शोक संवेदना व्यक्त किया |और इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र तहसीलदार दुद्धी अमित कुमार को सौंपा l जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने , मृतक पत्रकार के परिजनों को 25 लाख मुआवजा देने , मृतक के हत्यारे को जल्द से जल्द सजा दिए जाने , मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस करने आदि संदर्भित मांग पत्र प्रेषित किया | ईस मौके पर कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार, उपेंद्र कुमार तिवारी, शमीम अंसारी, देवेश मोहन ,इब्राहिम खां, जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जितेंद्र अग्रहरि, दीपक जायसवाल, भीम कुमार जायसवाल, रवि सिंह, सेराजुल हुदा, रमेश कुमार यादव, राफे खां, मदन तिवारी,ओमप्रकाश रावत, राकेश गुप्ता,नंदकिशोर, मनीष कुमार सहित कई सारे पत्रकार मौजूद रहे |

