Sonbhadra crime: अचानक बाइक के सामने आया कुत्ता,बाइक फिसल कर गिरी एक की मौत, दो घायल

By:

On: Monday, May 13, 2024 3:21 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में बीती रात बभनी से बरात आई थी। बारात में शामिल होने के बाद बभनी निवासी कौशल किशोर (23) पुत्र धनुक प्रसाद,उसका साथी हीरालाल व जयपाल एक बाइक से सोमवार की सुबह घर लौट रहे थे। मनबसा गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कौशल किशोर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment