दसवीं के चंदन और बारहवीं के अविनाश मौर्या ने लहराया परचम

---Advertisement---

बग्घा सिंह,,

बीजपुर/सोनभद्र दसवीं के चंदन और बारहवीं के अविनाश मौर्या ने लहराया परचम
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के कक्षा दसवीं में चंदन ने 97.4% अंक, संजय यादव 96.2% एवं शादाब नैय्यर खान 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कक्षा बारहवीं के विज्ञान वर्ग के छात्र अविनाश मौर्या ने 96.4%,देव बाबू ने 94%, एवं डोडहर निवासी निशा केसरी ने 91.2% अंक प्राप्त किया है। ज्ञातव्य हो कि अविनाश मौर्या ने जेईई-मेन में भी प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया है।
वाणिज्य वर्ग के छात्र लवकुश प्रसाद ने 86%, जान्शु गुप्ता ने 84.8%, आंकाक्षा पांडे ने 83.6%, प्रियंका गुप्ता ने 81.6% तथा आकाश पांडेय ने 81.4%अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पांचवां स्थान हासिल किया है।
इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि देश के नव निर्माण में हमारे छात्र उल्लेखनीय योगदान देंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment