Crime news:खेलते समय बाउली में डूबा बालक, मौत

By:

On: Monday, May 13, 2024 9:51 AM

---Advertisement---

सोनभद्र कोतवाली थाना क्षेत्र के हिन्दुआरी चौकी के बकाही गांव में खेलते हुए हुए 5 वर्षीय बालक आर्या की हुई मौत, घर में मचा कोहराम । प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली राबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी चौकी क्षेत्र के बकाही आर्या (5) वर्ष पुत्र संजय कुमार की खेलते समय बावली में डूबने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान अमरेश कुमार ने बताया कि लगभग शाम को जब परिवार के लोग काम कर वापस आये तो खोजबीन शुरू किया। हर घर पता कराया गया। परन्तु कही पता न चला। देर रात किसी ने बताया कि मृतक आर्या मोहल्ले के पास बनी बावली में उतराया हुआ है। गांव घर के सहयोग से उसे बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल ककराही ले गए जहाँ चिकित्सक ने रेफर कर दिया। फिर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृतक घोषित कर दिया। प्रधान ने बताया कि आज पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम कराने के लिए पीएम हाऊस भेजा गया। चर्चा की बात करें तो शाम के समय खेल रहा था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment