विंध्यनगर/सिंगरौली,
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनटीपीसी विंध्याचल के मानव संसाधन सीएसआर अनुभाग द्वारा “बालिका सशक्तीकरण अभियान, 2024” का आयोजन दिनांक 19 मई से सिंगरौली जिले की 18 शासकीय विद्यालयों की 120 बालिकाओं हेतु आयोजित किया जाना है।
इसी कड़ी में दिनांक 11.05.2024 को परियोजना के क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में कार्यशाला प्रारंभ होने से पूर्व 120 बालिकाओ में से 55 बालिकाओं के लिए बेस लाइन सर्वे का अयोजन किया गया। इस बेस लाइन सर्वे के आयोजन का मुख्य उदेश्य बालिकाओ की प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी का आकलन करना है।
इस अवसर पर , उप महप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री प्रणव वर्मा, उप महाप्रबंधक(सीएसआर) श्री महताब आलम, कार्यपालक (सीएसआर) श्री निखिल जायसवाल, एजेंसी की टीम के साथ-साथ बालिका सशक्तिकरण अभियान में शामिल होने वाली बच्चियाँ एवं उनके अभिवावकगण उपस्थित रहें।
शिक्षा गुप्ता
कार्यपालक (नैगम संचार)

