प्रतिदिन बिजली कटौती से परेशान नेतागण और उपभोक्ताओं ने सब- स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन विद्युत सब-स्टेशन पर आए दिन हो रहे फाल्ट की वजह से बिजली कटौती को लेकर परेशान नेतागण जनता और उपभोक्ताओं ने आज लगभग 10:30 बजे चोपन सब स्टेशन पर पहुंचकर विद्युत व्यवस्था को बंद कराकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन चालू कर दिया।
घेराव प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह व कमल किशोर सिंह ने कहा कि विगत 6 माह से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से वेपटरी हो गई है जिससे आए दिन कई-कई घंटे लाइट नगरवासियों को नहीं मिल पा रहा है वहीं कई व्यापारी और छोटे दुकानदारों ने कहा कि कई-कई घंटे लाइट कटने से उनकी आइसक्रीम और चाकलेट सहित खाद्य सामग्री खराब हो जा रहा है सब-स्टेशन पर एकत्रित उपभोक्ता और जनता ने भी लाइट की कटौती से बेहाल है वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग कर्मचारी- अधिकारी और सब-स्टेशन कर्मी हमारे सरकार की छवि को खराब करने की साजिश सब-स्टेशन के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है जब विद्युत व्यवस्था जर्जर है तो उसका वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं किया गया। उपभोक्ताओं ने शिकायत किया कि सब स्टेशन का सीयूजी नंबर भी हमेशा बंद रहने की बात कहीं जिससे विद्युत-उपभोक्ताओं को सही सूचना नहीं मिल पाता हैं प्रदर्शन के लगभग 2 घंटा बीत जाने के बाद जेईई व एस डी ओ मीटर विभाग द्वारा 20 घंटे लाइन सुनिश्चित करने के लिए लिखित आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, विकास चौबे, चेयरमैन प्रतिनिधि अनीश अहमद, कमल किशोर सिंह, भाजपा नेता राजेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष धर्मेश जैन, सुशील पांडे, सहित सैकड़ों उपभोक्ता विद्युत सबस्टेशन पर मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment