दुद्धी विधानसभा मे 4000 वयोवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता इसबार पोस्टल बैलट और व्हील चेयर से करेंगे मतदान ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी तहसील सभागार मे आगामी होने वाले चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुआ | बैठक मे बताया गया कि दुद्धी विधान सभा अंतर्गत कुल 361 बूथों पर मतदान सम्पन्न कराये जाएंगे जिसमें 80 संवेदनशील व 47 अतिसंवेदनशील बूथ है ,जिस पर सुरक्षा के विशेष चौकसी बरती जायेगी | जबकि 181बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी | तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक के उपरान्त बताया कि दुद्धी विधानसभा क्षेत्र मे लगभग 4000 मतदाता ऐसे हैं जो विकलांग व वयोवृद्ध हैं | इनमे कुछ ऐसे है जो पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे और कुछ बूथ पर जाकर मतदान करेंगे | आपको बता दें कि दिव्यांग जनों के लिए बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी | वहीं अन्य वयोवृद्ध जनो को मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट से घर – घर जाकर मतदान कराएंगे | ताकि वयोवृद्ध जनो को मतदान करने मे किसी भी प्रकार कठिनाइयों का सामना न करना पड़े़ |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment