निफा डेलिगेशन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर की सेवा कार्यो की चर्चा

---Advertisement---

एम एस हशन

रेणुकूट/सोनभद्र।
सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में सक्रिय संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से दिल्ली में शुरू हुई। बैठक से पूर्व संस्था के प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में गए रेणुकूट निवासी रक्तदाता दिलीप दुबे ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने बताया कि राष्ट्रपति ने संस्था के अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भारत की कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वृहद प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति व ‘सांस्कृतिक विधाएं बहुत महान हैं। युवा पीढ़ी को इनकी जानकारी होनी बेहद आवश्यक है। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न राज्यों व संस्कृतियों में सामंजस्य स्थापित करने का विशेष उल्लेख ‘किया। राष्ट्रपति ने लिंग समानता व लड़कियों के सम्मान और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा में बताया कि आदिवासी समाज में लड़कियों के जन्म को शुभ मानकर खुशी मनाई जाती है। धीरे-धीरे भारत में बेटियों के प्रति समाज का नजरिया सकारात्मक हो रहा है। राष्ट्रपति से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें संस्था द्वारा राष्ट्र निर्माण, रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान व समाज की भलाई के लिए किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। नगर से गए निफा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में कार्य करते हैं, नौकरी के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। रक्तदान, अंगदान के साथ-साथ वह रेणुकूट नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं उनके द्वारा बनाए गए प्रयास फाउंडेशन से अब तक हजारों लोग जुड़ चुके हैं और प्रतिवर्ष रक्तदान करते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment