तेल भराकर निकल रही ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर बाल बाल बचे यात्री

---Advertisement---

 

चोपन/ सोनभद्र – मंगलवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक पेट्रोल पंप से तेल भराकर निकल रही ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में बस सवार सभी यात्री बाल बाल बच गये|प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से मंगलवार की सुबह एक ट्रेलर तेल भराकर जैसे ही मुख्य मार्ग पर आया कि तभी विण्मगंज से मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस आ गई जब तक रोडवेज चालक कुछ समझ पाता ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी जिसके बाद अफरा तफरी मच गई गनीमत रहा कि इस दुर्घटना में बस सवार सभी यात्री बाल बाल बच गये दुर्घटना के बाद संड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया | गौरतलब है कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें असमय काल के गाल में लोग समा चुके हैं धिरे धिरे यह स्थान दुर्घटना बाहूल्य होता जा रहा है चुंकि जब गाड़ियां चोपन से रावट्सगंज की तरफ जाती हैं तो रिलायंस पेट्रोल पंप के पास घुमाव के साथ साथ ढलान भी जहां वाहन चालकों की गति सीमा ज्यादा रहती है वहीं पेट्रोल पंप से तेल भराकर निकल रहे वाहन बिना सतर्कता के सिधे मुख्य मार्ग पर आते हैं इसिलिये अक्सर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाएं हो जाती हैं लोगों ने इस समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है ताकि इस समस्या का उचित उपाय हो सके जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लग सके|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment