चोरी केआभूषण व अवैध कट्टा कारतूस के साथ 3 अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया  गिरफ्तार

---Advertisement---

सोनभद्र /अनपरा बाजार में आभूषण दुकान से चोरी का खुलासा राजेश सिंह व संजय सिंह ने किया । चोरी केआभूषण व अवैध कट्टा कारतूस के साथ 3 अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया  गिरफ्तार।आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवम् अपराधियो के विरूद्ध श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-2/3.05.2024 की रात महावीर चौक अनपरा बाजार कटरा से आभूषण के दुकान का सटर तोड़कर 01 ग्राम गोल्ड जड़ित व चाँदी के आभूषणों की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया था जिसके संबंध में वादी श्री संतोष कुमार वर्मा द्वारा थाना अनपरा में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था थाना अनपरा पुलिस द्वारा घटना की सूचना के बाद से ही लगातार पतारसी सुरागसी व माल मुलजिमानों की तलाश तेजी से की जा रही थी कि आज दिनांक 04.05.2024 को समय 03.10 बजे सुबह मुखबिर की सूचना पर काशी मोड़ से घटना में शामिल अभियुक्तों संदीप कुमार गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता व अजय कोल को गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से चोरी किया गया समस्त आभूषण बरामद हुआ अभियुक्त संदीप कुमार गुप्ता के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ तथा अभियुक्त राजू कुमार गुप्ता के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं० 98/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट विरूद्ध अभियुक्त संदीप कुमार गुप्ता व राजू कुमार गुप्ता के पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों को पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 97/24 धारा 380,457,411 भादवि0 व मु0अ0सं0 98/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

नाम, पता अभियुक्त-

1. संदीप कुमार गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी डीह बाबा परासी थाना अनपरा सोनभद्र।

2. राजू कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता निवासी रामधनी गली परासी थाना अनपरा सोनभद्र।

. अजय कोल पुत्र स्व० बीरू कोल निवासी डीह बाबा परासी थाना अनपरा सोनभद्र। 3

बरामदगी का विवरण-।- आर्टिफिशियल पीले धातु का सोना का पानी चढा झुमका 2 जोडी, मंगल सूत्र 1, जंजीर 1. रूद्राक्ष माला ।, अगुठी 4, नथिया 01, बाली 02 जोड़ी तथा चादि कि नाक किल 09 एवंम चांदि का पानी चढा हुआ • आर्टिफिशियल सोपाडी, पायल, अगुठी, पायल बनाने की सामाग्री कुंडा घुघरू कीमत लगभग 100000 रूप) (1 लाख) तथा 02 अदद तमंचा 315 बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस व 04 अदद खोखा कारतूस बरामद

आपराधिक इतिहास-

1. अभि० अजय कोल

1.मु0अ0सं0 148/2019 धारा 380,411,457 भादवि

2. मु0अ0सं0 81/2021 धारा 34,380,411,457 भादवि

3- मु0अ0सं0 97/2024 धारा 380,457,411 भादवि 2. अभि० संदीप कुमार गुप्ता

1. मु0अ0सं0 97/2024 धारा 380,457,411 भादवि

2- मु0अ0सं0 98/2024 घारा 3/25 आर्मस एक्ट

3-अभि० राजू कुमार गुप्ता

1. मु0अ0सं0 97/2024 धारा 380,457,411 भादवि 2- मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट

बरामदगी/गिरफ्तारी पुलिस टीम का विवरण-

1.30नि0 संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर

2.हे0का0 श्रवण प्रजापति

3. का0 केशव मिश्रा

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment