विद्यालय के बरामदे मे पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव , जॉच में जुटी पुलिस

By:

On: Friday, May 3, 2024 2:01 PM

---Advertisement---

सोनभद्र । चोपन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारी स्थित परासपानी प्रथमिक विद्यालय परासपानी (पनारी) में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे सिरिस के पेड़ में लटकता बालिका शव बताया जा रहा कि बालिका आज सुबह स्कूल गयी थी। उसके बाद स्कूल की छुट्टी के बाद घर चली गयी। घर पर कुछ समय आराम करने के बाद लगभग दोपर के 2 बजे घर ने निकली थी। जिसके पश्चात परासपानी स्थित प्राथमिक विद्यालय पनारी में पेड़ से लटकते शव को देखा गया। बालिका का परिचय सुभावती पुत्री अमरसिंह गोंड उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई। घटना स्थल से घर की दूरी लगभग 500 मीटर बताया जा रहा। इस वर्ष कक्षा 9 पास होने के बाद 10 में पढ़ने जाया करती थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। चोपन थाने पुलिस के साथ फारेंसिस टीम मौके पर मौजूद रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment