अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
कुरुहुल/सोनभद्र। एक बार फिर पीडब्ल्यूडी विभाग के भ्रष्टाचार का कारनामा सामने आई है विभाग पर मानो तमगा ही लग गया हो कि वह रोड मानक के अनुरूप बनाएंगे ही नहीं। बात की जाए कुरहुल में बन रहे डामर रोड की तो जमकर मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है।लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर आपत्ति जाहिर की है। बिना गड्ढा सही किए सड़क नवीनीकरण के कार्य पर ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण बंद कराते हुए कार्य की जांच कराने की मांग की है।
वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट राजमार्ग पर रेडिया से निकलकर कुरूहुल होते हुए करगरा तक जाने वाले संपर्क मार्ग- 10.9 किमी लंबा. जो जर्जर हो चुका था।
स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की पहल पर मार्ग का पुर्ननिर्माण को लोक निर्माण विभाग से द्वारा प्रस्ताव पास हुआ। जिसके बाद सड़क निर्माण का काम नये सिरे से शुरू हुआ।
नये सिरे से सड़क निर्माण कार्य को देखने के लिए ग्रामीण सड़क पर पहुंचे तो वहां अमानकीय-विहीन कार्य पर भड़क गए और आक्रोशित हो गए। आक्रोशित कमलेश तिवारी, विनीत तिवारी, विमलेश तिवारी, चिंतामणि तिवारी,समेत अन्य ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर बिना गड्ढ़ों में गिट्टी भरे मानक विहीन पैचिंग कार्य किया जा रहा है। ऐसे में सड़क निर्माण कार्य होना ही होना सब बराबर हैं क्योंकि यह सड़क ज्यादा दिन नही चलेगा। दुसरे दिन यह कहते हुए यह कहते हुए कि यह सड़क ज्यादा दिन चलेगा आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के कार्य को बंद करवा दिया। खबर लिखे जाने तक विभाग के संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। देखने वाली बात होगी ग्रामीणों के विरोध के बाद सड़क निर्माण का कार्य मानकीय होता हैं या अमानकीय।
कुरूहुल सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों मे भड़का आक्रोश, सड़क निर्माण कार्य को कराया बंद।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, May 3, 2024 10:03 AM
---Advertisement---

