अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। थाना अंतर्गत में रात्रि लगभग ग्यारह बजे चिरांगना से बनारस के लिए गिट्टी लोडिंग करके निकलते हुए रास्ते में जुगैंल थाना क्षेत्र में टेलर पलटने से दोनों युवक चपेट में आ गए। जिसमें एक की ट्रीटमेंट के लिए हास्पिटल जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से चोटिल हो गया।
स्थानीय निवासियों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची प्रशासन ने दोनों घायल युवक को गाड़ी से निकाला और तुरंत एंबुलेंस से चोपन जिला अस्पताल में ट्रीटमेंट के करवाने के लिए जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई और दूसरे घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल लोड़ी ट्रांसफर कर दिया गया प्रशासन ने जब पूछताछ किया तो पता चला कि मृतक का नाम अंकित कुमार पुत्र बच्चे लाल निवासी ग्राम कौड़िया कला मिर्जापुर का रहने वाला था प्रशासन ने घायल व्यक्ति को जिला लोड़ी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को लोढ़ी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिट्टी लदे टेलर पलटने से हुआ बड़ा हादसा एक युवक की हुई मौत,एक घायल हुआ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, May 2, 2024 2:49 PM
---Advertisement---

