सोन नदी में डूबने से युवक की मौत

By:

On: Saturday, April 27, 2024 7:34 AM

---Advertisement---

Sonbhadra:कोन थाना क्षेत्र के चौकी क्षेत्र चकरिया के गड़ाव निवासी लक्ष्मण चेरो 34 वर्ष पुत्र मिश्री चेरो की सोननदी मे डुबने से मौत हो गयी, कोन पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी है।जानकारी के अनुसार लक्ष्मण चेरो अपने घर से शुक्रवार की सांय मछली पकडने के लिए कहकर सोननदी मे गया ही था कि पैर फिसलने से सोननदी के गहरे पानी मे चला गया जहां डुबने से मौत हो गयी। आसपास के लोगों व पुलिस द्वारा घंटों मशक्कत के बाद लगभग आठ बजे नदी से शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शुक्रवार की सांय मछली मारने गया लक्ष्मण चेरो का पैर फिसलने से नदी मे डूबने लगा जिससे मौत हो गयी है शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment