-‐ दोनो बालिकाओ को बचाया गया,एक युवक की खोजबीन जारी।
सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव स्थित सोन नदी मे बुधवार की सुबह तकरीबन दश बजे स्थान करते समय गहरे पानी मे चले जाने से दो बालिकाओ को डूबता देख साथ मे आए स्नान कर रहे युवक ने छलांग लगाकर बचाने के उद्देश्य से गहरे पानी मे डूब गया गलीमत यह रही की आस-पास लोगो के सहयोग से दोनो बालिकाओ को गहरे पानी से सकुशल बाहर निकालकर परिजनो द्वारा तत्काल निजी साधन से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है जब की दोनो बालिकाओ को बचाने के लिए गया युवक खुद गहरे पानी मे बह गया जिसको आस-पास के गोतोखोरो की मदत से खोजबीन करने जुटी है किंतु सायं पांच बजे तक कोई सफलता नही मिल सकी। घटना के बाबत बताया जाता है की डूबने वाले दोनों बालिका एंव युवक करगरा मे एक शादी समारोह मे सम्मलित होने आए हुए थे।
स्नान के लिए जाते समय परिजनो ने सोननदी मे स्नान के लिए काफी मना करने के वाबजूद गये थे। स्नान करते समय दीपा पुत्री वकील तिवारी उम्र लगभग 18 बर्ष निवासी राजा तालाब,जनपद वाराणसी एंव साक्षी पुत्री उमाशंकर तिवारी उम्र लगभग 17 बर्ष निवासी केवटा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र अचानक गहरे पानी मे स्नान करते समय डूबने लगी तो हो हल्ला पर बालिकाओ के साथ मे आए युवक अंकित दुबे पुत्र दिनेश दुबे उम्र 20 बर्ष निवासी उदय करमपुर, जनपद भदोही इनको बचाने के लिए दौड़ कर गहरे पानी मे कुद गया किनारे स्नान कर रहे गांव के लोगो ने गहरे पानी मे कूदकर गहरे पानी मे डूबी बालिकाओ को सकुशल बाहर निकालने मे सफल रहे।दोनो बालिकाओ को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां बेहतर इलाज के वाराणसी रिफर कर दिया गया। वही डूबे युवक को सायं पांच बजे तक खोजने मे कोई सफलता नही मिल पायी थी, जिससे परिजनो का रो रो कर बूरा हाल था। गोताखोरो की मदद से तेजी से खोजबीन जारी रहा।इस घटना से शादी की खुशी दुख के माहौल मे तब्दील हो गया।

