अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयो द्वारा आज 23 अप्रैल 2024 को मतदाता जागरूकता अभियान 2024 के अंतर्गत संकल्प पत्र भरवाये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक होने एवं अपने परिवार जनों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक मत के महत्व के बारे में चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महीप कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य एवं अधिकार है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया गया एवं 394 संकल्प पत्र भरे गए। आज इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. राधाकांत पांडेय, डॉ. वैशाली शुक्ला, श्रीमती अंजलि मिश्रा एवं डॉ. तुहार मुखर्जी के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।
ओबरा पी.जी.कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान (2024) में (324) छात्र-छात्राओं से संकल्प पत्र भरवाया गया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, April 23, 2024 11:39 AM
---Advertisement---

