दुद्धी कचहरी गेट पर अधिवक्ताओं ने जिला बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी कचहरी गेट पर अधिवक्ताओं ने जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान मे जमकर प्रदर्शन किया। अपने संबोधन मे वक्ताओं ने कहा कि जनपद सोनभद्र का जिला मुख्यालय दुद्धी क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है । यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित,औद्योगिक बहुल्य,आदिवासी बहुल्य क्षेत्र है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल दुद्धी को नया जिला घोषित कर देना अतयंत जरुरी है ।आपको बता दें की लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग के परिपेक्ष्य मे आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से आवाज उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश मे कई ऐसे जिले बने हैं जो प्रस्तावित जिला दुद्धी से काफ़ी छोटे हैं चाहे वह जनसंख्या मे हो या क्षेत्रफल में। दुद्धी को जिला नही बनाएँ जाने से यहां के आदिवासियों को जिला मुख्यालय आने जाने मे काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मौके पर सिविल बार संघ के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी, जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा, छोटेलाल अग्रहरी,सत्यनारायण यादव,शिवशंकर प्रसाद अरुणोदय जौहरी,उदय लाल, अमरावती,रविंद्र यादव,आशीष कुमार गुप्ता,संतोष कुमार,अभिनाथ यादव,राकेश कुमार,अजय रतेन्द्र जायसवाल,संजय यादव,श्रीचंद सहित काफी संख्या मे दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष के सदस्य मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment