,अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को  बभनी पुलिस ने किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

 बभनी/सोनभद्र ,अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को  बभनी पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.04.2024 को थाना बभनी पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ बार्डर आसनडीह बैरियर के पास रन्दह जाने वाली मार्ग पर चेकिंग के दौरान करचाटोला तिराहा के पास से एक अभियुक्त के कब्जे से कुल 4 किलो 800 ग्राम अवैध गाजां बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-49/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.लक्ष्मी प्रसाद पुत्र संकठा प्रसाद निवासी करचा टोला रन्दह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष ।

*बरामदगी-*
1.कुल 4 किलो 800 ग्राम नाजायज गाजां कीमत लगभग 25000/- रू0 ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 अभय नाथ सिंह यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 भरत यादव, हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, हे0का0 रामआशीष यादव, का0 मन्टू कुमार सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment