पी.जी. कालेज ओबरा मतदाता जागरूकता अभियान (2024) में (328) छात्र-छात्राओं से संकल्प भरवाएं गये।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयो द्वारा आज 20 अप्रैल 2024 को मतदाता जागरूकता अभियान 2024 के अंतर्गत संकल्प पत्र भरवाये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक होने एवं दुसरो को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने माताधिकार के महत्व के बारे में चर्चा की। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना सोनभद्र एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया गया एवं 328 संकल्प पत्र भरे गए। यह कार्यक्रम कई दिनों तक चलता रहेगा।
आज इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विभा पांडेय, डॉ. महीप कुमार एवं प्राध्यापक डॉ. संघमित्रा के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना वॉलिंटियर्स भी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment