सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। बैरखड़ गांव के सामने से गुजरी हुई कनहर नदी मे नहाने गये एक 8 वर्षीय बालक की नदी मे डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र राजकुमार उम्र 8 वर्ष निवासी बैरखड़,जो कनहर नदी मे स्नान करने गया था। नहाते वक्त अचानक गहरे पानी मे डूब जाने से उसकी मौत हो गई।परिजनों ने इसकी सूचना विंढमगंज पुलिस को दी।
थाना प्रभारी विंढमगंज श्यामबिहारी ने बताया कि राजकुमार पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम बैरखड़ ने सूचना दिया कि मेरा लड़का मनीष कुमार उम्र करीब 8 वर्ष अपने गांव के सामने कनहर नदी मे नहाते समय करीब 1 बजे दिन मे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई है।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया है |

