---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

करमा /सोनभद्र  9 ग्राम हेरोईन के साथ करमा पुलिस ने 1  हेरोईन तस्कर को किया गिरफ्तार, आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में दिनांक-15.04.2024 को थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त अंकित पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम करकी थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को ग्राम करकी से समय लगभग-20.00 बजे 09 ग्राम नाजायज हेरोईन की बरामदगी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0- 52/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 16.04.2024 को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः—*
01. अंकित पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम करकी थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष।

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः—*
01. उ0नि0 आशीष कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
02. का0 दीपक पटेल थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
03. का0 शैलेन्द्र प्रकाश थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment