सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। देश मे हो रहे लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन बन गया है। जिसे देखते हुए दुद्धी मे हो रहे विधानसभा उप चुनाव मे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भाकपामाले, आम आदमी पार्टी आदि गठबंधन के सहयोग से इस बार चुनावी मैदान मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का सहयोग करने का निर्णय लिया गया । दुद्धी कस्बे के एक होटल मे इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के संयोजक की जिम्मेदारी प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट को सौंपी गई । बैठक मे समाजवादी पार्टी के पुर्व मंत्री विजय सिंह गौड़, सुधाकर यादव, अवध नारायण यादव, प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, अंगूरी बानो, रमाशंकर यादव, सुरेश कोल सहित काफी संख्या मे अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

