अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरहुली के जंगल स्थित पहाड़ी के समीप मानव कंकाल मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मौजूद ग्रामीणों से नर कंकाल के बाबत जानकारी करने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कर शव को प्रशिक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
मेरी जानकारी के मुताबिक मृतक के बदन पर फूल कुर्ता, हाफ स्वेटर, चेक लूंगी लपेटे हुए पास में टॉर्च, तंबाकू एक कंबल एवं कुर्ते जब में कुछ दवा 210 रुपए पड़ा मिला उक्त मृतक का शव कंकाल में तब्दील हो चुका था।
पुलिस के मुताबिक जहां पर शव मिला ठीक वहां से 100 मीटर की दूरी पर ऊंचाई पहाड़ी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक खड़ी पहाड़ी से नियंत्रित होकर नीचे गिर गया होगा जिससे गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण समय से मदद नहीं मिलने पर उसकी मौत हो गई होगी नरकंकाल के पास मिले वस्तुओं के आधार पर ग्रामीणों से शिनाख्त करने का प्रयास किया गया किंतु अभी तक कोई नरकंकाल के बाबत पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है।

