ओबरा पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफतार

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक महोदय सोनभद्र डा० श्री यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी ओबरा महोदय सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 37/2024 धारा 379, 411, 120बी भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। उक्त के सम्बन्ध मे सादर अवगत कराना है कि दिनाक 07.03.2024 को वादी मुकदमा उपस्थित थाना आकर प्रार्थना पत्र दाखिल किये जिसमे अंकित किया गया था कि अज्ञात चोरो के द्वारा फेब्रीकेशन यार्ड ओबरा सी परियोजना का स्क्रब मैटेरियल चुरा कर चोरी से पुराना क्रेन नं० यू0पी064 बीटी 1084 के साथ ट्रक नं० यू०पी० 65 एफटी 9893 पर लोडकर व वादी के आने से पहले फरार हो जाने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-37/2024 धारा 379, 411, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ततों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। दिनाक 13.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक श्री देवीवर शुक्ल की टीम के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कई स्थानो पर दबिश दी गयी दौराने दबिश अभियुक्तों सोनू यादव व रंजन को दिनांक 13-4-2024 को समय 11-45 बजे पोस्ट आफिस ओबरा थाना ओबरा मुखबिर की सूचना पर गिरप्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- राजू यादव पुत्र वीरेन्द्र कुमार यादव निवासी ग्राम बघौना थाना नरही जिला बलिया हाल पता बिल्ली पोखरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 26 वर्ष 2-रंजन सिंह पुत्र स्व० इन्दू सिंह निवासी ग्राम इनई थाना छपरा जिला छपरा बिहार हाल पता न्यू कालोनी सेक्टर नं0-99 ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष , गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम-
उ0नि0 सरीमन सोनकर चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा थाना ओबरा सोनभद्र
हे0का0 लल्लन यादव का0 अरविन्द कुमार।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment