आइये निभाएं अपनी जिम्मेदारी, लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी।

---Advertisement---

रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत 1 जून को सोनभद्र में होने वाले मतदान के लिए महिला मतदाताओं की जागरूकता हेतु बीएसए सोनभद्र श्री नवीन पाठक के अगवाई व मार्गदर्शन में स्वीप मुहीम के अंतर्गत सत प्रतिशत मतदान करने की दृष्टिगत 15 अप्रैल 2024 को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन की जाएगी । आपको बताते चले की राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महिला संवर्ग के सौजन्य से यह महिला स्कूटी रैली का मुख्य उद्देश्य महिला मतदाताओं को जागरूक करना वह मतदान करने के लिए उनको प्रेरित करना है।
जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद की महिला शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरव गंगवार, डायट प्राचार्य श्री प्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नवीन पाठक , खंड शिक्षा अधिकारी श्री धनंजय सिंह आदि अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को जिलाधिकारी प्रांगण से रवाना करेंगे। रैली कचहरी होते हुए वापस डायट परिसर में समाप्त होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महिला संवर्ग की जिला अध्यक्ष साधना सारंग एवं महामंत्री शशि बाला सिंह ने समस्त महिला शिक्षिकाओं अनुदेशकों एवं शिक्षामित्र से निवेदन किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में प्रतिभाग कर महिला मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment