, पशुओ को पिकप वाहन में क्रुरता पूर्वक लादकर ले जाते हुए 01  अभियुक्त गिरफ्तार

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया, चोपन /सोनभद्र, पशुओ को पिकप वाहन में क्रुरता पूर्वक लादकर ले जाते हुए 01  अभियुक्त गिरफ्तार व पिकप UP65NT1690 से 10 राशि पशु बरामद-*
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.04.2024 को समय प्रातः 07.00 बजे कोटा बाजार तेलगुड़वा से एक पिकप संख्या UP65NT1690 में 02 राशि भैसा, 05 राशि भैस, 03 राशि पड़िया (कुल 10 राशि) बरामद कर मौके से एक नफर अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र कतवारू निवासी गरौडी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 76/2024 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1.अब्दुल रहमान पुत्र कतवारू निवासी गरौडी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।

*वांछित अभियुक्त गण का विवरण-*
1.सुबाष पुत्र शंकर गुप्ता निवासी सुसुहाई जनपद वाराणसी (पिकअप का मालिक व चालक)।
2.रोशन पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बभनी थाना बभनी जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण -*
1- 02 राशि भैसा ।
2- 05 राशि भैस ।
3- 03 राशि पड़िया ।
4- वाहन पिकप UP65NT1690 ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
1. निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. व0उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह थाना चोपन सोनभद्र ।
3. हे0का0 कृष्ण कुमार यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 विमलेश कुमार गुप्ता थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment