*प्रधानाचार्य की रजत जयंती समारोह का हुआ आयोजन*

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा की पुरोहिताई के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रद्धेय स्वामी लुइस मस्करेन्हस, बिशप इलाहाबाद डायसिस एवं राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी, शक्तिनगर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न श्रद्धेय जन की उपस्थिति में विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बिशप स्वामी लुइस मस्करेन्हस ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु यीशु के आशीर्वाद स्वरूप आज का यह स्वर्णिम दिन हमारे सम्मुख प्रस्तुत है, प्रभु की कृपा और आशीर्वाद हम लोगों को सदैव प्राप्त होता रहे।
समारोह की शुरुआत अतिथिगण को पुष्पगुच्छ भेंट कर की गई तत्पचात् रजत जयंती मना रहे फादरगण फादर इसिदोर, फादर फ्रांसिस जोसफ, फादर रेमंड डिसूजा तथा फादर आर्ची बाल्ड डिसिल्वा को बुके, प्रतीक चिह्न, फ्रूट बास्केट एवं दुशाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख ने सर्वप्रथम फादर आर्ची को रजत जयंती समारोह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु की कृपा से आप इसी तरह सेवाभाव से प्रभु के संदेश को जनमानस तक प्रसारित करते रहें।
समारोह में एनटीपीसी शक्तिनगर के जोसफ बस्तीन, महाप्रबंधक, सिद्धार्थ मंडल, अपर महाप्रबंधक, मा0 सं0, नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक, कुमार गौरव, उप महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण, संत जोसेफ चर्च और स्कूल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनु विल्सन तथा शिक्षक सेनुमोन जोसेफ एवं निर्देशन टाइटस क्रस्ता ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment