अनपरा निवासी बना साइबर ठगी का शिकार, 27500 की हुई ठगी

---Advertisement---

 

अनपरा/सोनभद्र ऐसे तो आए दिन साइबर ठग द्वारा फर्जी फोन कर लोगो के साथ ठग किया जाता है। जिसके बाद पीड़ित के लिखित शिकायत के बाद भी साइबर ठग को दबोचने में पुलिस कामयाब साबित नही हो पाती। इसी बीच एक नया मामला प्रकाश में आया पीड़ित अनपरा निवासी गुलाब रब्बानी जिसके पास 8250489720 के नंबर से फोन आता है और साइबर ठग अपने आप को एचडीएफसी बैंक अधिकारी बताकर लोन देने की बात कर पीड़ित को झांसे से लेता है। साइबर ठग द्वारा पीड़ित को विश्वास दिलाते हुए एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस पॉलिसी की बात करते हुए किस्त को टूटने की बात कर किस्त को माफ करते हुए तकरीबन 2 लाख रुपए देने की बात कही गई एवज में 27500 रुपए अपने फोन पे पर ले लिए गए थे। पीड़ित व्यक्ति की पूर्व से ही एचडीएफसी बैंक में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी चल रही थी जिसकी किस्त 15700 रुपए थी जो की मार्च में जमा करना था। और जमा नही किया गया था। साइबर ठग द्वारा फोन पे पर पैसा प्राप्त करते ही फोन को बंद कर दिया गया। अब पीड़ित व्यक्ति द्वारा अपना पैसा प्राप्त करने को लेकर दर दर भटक रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment