नोकरी के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

---Advertisement---

 शक्तिनगर/सोनभद्र नोकरी के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।। *प्रकरण* अवगत कराना है कि दिनांक-11.04.2024 को आवेदक संदीप गुप्ता पुत्र सुखराम गुप्ता निवासी ग्राम खड़िया (अशोका मार्केट), थाना-शक्तिनगर, जिला-सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि प्रतिवादीगण द्वारा एन.सी.एल. की खड़िया परियोजना मे नौकरी लगवाने के नाम पर वादी से 226000 रू/- ले लिए व नौकरी न लगने पर प्रतिवादीगण से पैसा मागने पर फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-52/2024 धारा 504, 406, 507 भादवि का अभियोग 1. राजन सिंह उर्फ तरुण सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी धतुरी टोला सोनकीभाट थाना दोकटी जनपद बलिया हाल पता बस स्टैण्ड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, व उनके भाई वरूण सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी धतुरी टोला सोनकीभाट थाना दोकटी, जनपद बलिया के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त अभियोग व इसके पूर्व दिनांक-10.04.2024 को राजन सिंह का वादी व उसके दोस्त को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए एक ऑडियों वायरल हुआ था जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी को विशेष निर्देश देते हुए वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त प्राप्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक-12.04.2024 को समय10.30 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त राजन सिंह उर्फ तरुण कुमार सिंह पुत्र राज किशोर सिंह निवासी धतुरी टोला सोनकीभाट, थाना दोकटी, जनपद बलिया हाल पता बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1.अभियुक्त राजन सिंह उर्फ तरुण कुमार सिंह पुत्र राज किशोर सिंह निवासी धतुरी टोला सोनकीभाट थाना दोकटी जनपद बलिया हाल पता बस स्टैण्ड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1.मु0असं0 89/2009 धारा 399/402 भादवि व 25(1-बी), 26 आर्म्स एक्ट, थाना छपरा, जिला
मुजफ्फरपुर बिहार ।
2.मु0असं0 09/2020 धारा 504, 506 भादवि, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।
3.मु0असं0 11/2021 धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।
4.मु0असं0 52/2024 धारा 406, 504, 507 भादवि, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण*
1.उ0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र मय टीम ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment