एनटीपीसी रिहंद में नवागत अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन का भव्य स्वागत

---Advertisement---

बाग्घा सिंह

बीजपुर(सोनभद्र ) एनटीपीसी रिहंदनगर परियोजन के नवागत अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन का रिहंद में प्रथम आगमन पर भारतीय मज़दूर संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया । तालचर से स्थानांतरित होकर बुधवार की देर शाम मानव संसाधन विभाग के प्रमुख बृजकिशोर पांडे का एनटीपीसी रिहंद में प्रथम बार आगमन हुआ। सूचना पर आवासीय परिसर स्थित शिवालिक अतिथिगृह पहुंच कर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया I अभिनंदन कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश राय महामंत्री एस.एन.पाठक द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्त्ता सुनीत मिश्रा,गुलशन कुमार, अमित शाह, पिंटू कुमार उपस्थित रहे।गौरतलब हो कि रिहंद के अपर महाप्रबंधक मानवसंसाधन जाकिर खान का पिछले दिनों एनटीपीसी परियोजना के लारा छत्तीसगढ़ के लिए स्थानांतरण हो गया है उनके स्थान पर नए अधिकारी बृजकिशोर पांडेय ने कार्य भार ग्रहण किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment