हाईमास्क लाइट से रौशन हुआ श्रीराम चौक अब जल्द बनेगा पुलिस सहायता केंद्र

---Advertisement---

बाग्घा सिंह

बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय बाजार के श्रीराम चौक को हाईमास्क लाइट के जरिये बुधवार शाम को रौशन कर दिया गया। शाम के वक्त लाइट जलते ही श्रीराम चौक दूधिया रौशनी से जगमगा उठा नजारा देख व्यवसायियों सहित तमाम लोगों में प्रसन्नता फैल गयी।बताया जाता है कि बाजार के श्रीराम चौक पर हाईमास्क लाइट ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ के क्षेत्र पंचायत कोटे से लगाया गया है तो प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज पांडेय द्वारा जनहित में किये गए पहल और प्रयास से एनटीपीसी एचआर प्रबन्धन ने पोल के लाइट में बिजली का कनेक्शन जोड़ कर श्रीराम चौक को रौशन कराने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्री पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाजार के श्रीराम चौक पर जल्द ही एक पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण भी एनटीपीसी प्रबन्धन द्वारा कराया जाएगा इससे आसपास और बाजार की सुरक्षा ब्यवस्था पर हर वक्त पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment