*105 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 345 किलोग्राम महुआ लहान हुआ जप्त*

---Advertisement---

सिंगरौली/मप्र0

आगामी लोकसभा निवार्चन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए तथा लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा अवैध मादक पदार्थ बिक्री व परिवहन करने वालों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और राहुल कुमार सैयाम एस.डी.ओ.पी. देवसर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जियावन राजेन्द्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में जियावन पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए आरोपी उदयभान जायसवाल पिता लल्लाराम जायसवाल, रमेश कुमार जायसवाल पिता विष्णू प्रसाद जायसवाल उम्र 40 साल दोनो निवासी हर्राविर्ती एवं बृहस्पति साहू पिता कालू साहू निवासी ढोंगा के कब्जे से 105 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब और 345 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है। जियावन पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध क्रमांक 187/24,188/24,189/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है।

*कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पाठक की पुलिस टीम से सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी,सहायक उप निरीक्षक जे.पी. वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल प्रजापति, महिला प्रधान आरक्षक 707 सविता सिंह, आरक्षक 565 विपुल पाठक, आरक्षक 526 नाथूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक चालक 13 रामसुन्दर विश्वकर्मा शामिल रहे।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment