अशोक मद्देशिया,
चोपन/सोनभद्र। माता के डांटने से नाराज 20 वर्षीय पुत्री ने बंधी में जान दी। रामविलास यादव उर्फ झुरई पुत्र स्वर्गीय तिलकधारी यादव निवासी कोठाटोला भख्सिहवा थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गई कि मेरी पुत्री उर्मिला उम्र करीब 20 वर्ष जो कल दिनांक 9-4-2024 को दस 10 बजे दिन में अपनी मां से कहां सुनी करके घर से निकल गई थी। जिसकी काफी तलाश किया गया और उसके परिचित सखी-सहेलियों एवं पास के संबंधियों से पूछने पर भी मिली नहीं। आज दिनांक 10.4.2024 को खोजते खोजते मगरहवा बन्धा के पास पहुंचे तो देखे कि उसकी ओढ़नी व चप्पल बंधी के बाहर पढ़ा था गांव वालों की मदद से तलाश किया तो लाश पानी में डूबी हुई मिली। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई की।

