भ्रष्टाचार को लेकर सदैव सुर्खियो मे रहने वाले जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र l विकास कार्यों मे अनियमितता और भरस्टाचार को लेकर सदैव सुर्खियो मे रहने वाले जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा की अधिशासी अधिकारी ने सविदाकारों को पत्र लिखकर अंतिम चेतावनी दी है कि टेंडर पाने वाले सविदाकार स्वयं कार्य करे नहीं तो पेटी पर कार्य देने वाले सविदाकारों के फर्मो को ब्लैक लिस्ट किया जायेगा l नगर पंचायत अनपरा की अधिशासी अधिकारी ऋचा यादव ने सविदाकारों को लिखे पत्र मे अवगत कराया है कि नगर पंचायत अनपरा में अधिकांश ठेकेदारों के द्वारा यहीं के स्थानीय पेटी ठेकेदारो द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे पेटी ठेकेदारों द्वारा कार्य को गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा है जिसमें कुछ फर्म को विभाग द्वारा काली सूबी में दर्ज कर दिया गया है। अनपरा के स्थानीय पेटी ठेकेदार द्वारा ना कार्य को बीओक्यू के अनुसार कराया जा रहा है अपितु स्थानीय होने के कारण जनता से अभद्र भाषाओं का प्रयोग भी किया जा रहा है जिससे कार्य बाधित हो रहा है।
सभी सविदाकारों को अंतिम चेतावनी दी जाती है कि निर्गत कार्यों को स्वयं कराये , अन्यथा की स्थिति में फर्म को नगर पंचायत को अनपरा के काली सूबी में दर्ज कर दिया जायेगा एवं भविष्य में किसी भी निविदा में प्रतिभाग करने का अधिकार नहीं दिया जायेगा। ठेकेदार द्वारा आदेश का अवहेलना किये जाने पर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी जिससे सविदाकारों मे हड़कंप मच गया है l सूत्रों की माने तो नगर पंचायत मे शुरू हुई जांच की आँच से इस प्रकार के पत्र को लिखा गया है ताकि भरस्टाचार का ठीकरा सविदाकारों पर फोड़ दिया जाये जबकि कुछ सविदाकार नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि 40 प्रतिशत तक कमीशन नगर पंचायत मे भरस्टाचार का कारण है रोक कमीशन पर लगनी चाहिए ना कि पेटीदार पर पेटी पर काम मिलने से यहां के स्थानीय लोगो को रोजगार मिल रहा है जो लीगल पेपर के आभाव मे टेंडर नहीं डाल पाते है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment