तेज रफ्तार की कहर टीपर की चपेट मेंआने से बाईक सवार दो युवक गम्भीर रुप से घायल।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र।चोपन थाना गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य राज मार्ग स्थित मारकुंडी अवयी फासिल्स पार्क मुख्य गेट के समीप रविवार दोपहर के लगभग मारकुंडी से चोपन की ओर तेज रफ्तार से जा रही टीपर एवं बाईक सवार साईड लेने के चक्कर में टीपर के चपेट में आने दो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये।मौके पर पहची गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी दोनो घायल युवकों चोपन चिकित्सालय भेज दिया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मारकुंडी से मोटर साईकिल सवार काजु केशर 17 वर्ष पुत्र गोपाल केशरी एवं सुरज केशरी 22 वर्ष अनिल केशरी दोनों किसी काम से चोपन जा रहे थे।कि तेज रफ्तार से रावर्टसगंज से चोपन की ओर जा रही टीपर के चपेट में आने दोनो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये।वहीं काजू केशरी के सर में और सुरज केशरी के दाहिना पैर जघे में गम्भीर रुप से चोट लगाने से घायल हो गए मोके पर पहुंचे सुरेश चन्द्र व्दिवेदी चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ दोनों घायल युवकों एम्बुलेंस से चिकित्सालय भेज दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now