वैष्णो मंदिर वाहन से गये दर्शनार्थियों से पार्किंग के नाम पर वाहन स्वामी को खदान की बोल्डर की पर्ची दी।

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। जहां हाइवे के डायवर्जन से लोग परेशान थे वही डाला स्थित वैष्णो मंदिर के पास दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग की समस्या घर करने लगी है। जिसको लेकर सुविधाओ के नाम जनहित को गुमराह करने का मामला प्रकाश में आया। शनिवार की दोपहर में दर्शनार्थी दर्शन के लिए गए जहाँ गाडी पार्किंग के लिए शुल्क तो लिया गया परन्तु उन्हें खादान की बोल्डर पर्ची थमा दी गयी । जिसको लेकर तीखी नोक झोंक भी हो गयी। बताया जा रहा है कि सड़क के डायवर्जन के बाद श्रद्धालुओं को गाड़ी पार्किंग को लेकर समस्या न उतपन्न हो इसके लिए मंदिर समिति द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वही श्रद्धालुओं को गाड़ी खड़ा करा कर बोल्डर की पर्ची थमा देना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। बोल्डर पर्ची के बाद हुई झड़प पर श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर के नाम पर आस्था के साथ खेलवाड़ किया जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment